आज के समय में Online पैसे कमाना बहुत आसान हो गया है। लोग तरह तरह के प्लेटफॉर्म से आज ऑनलाइन लाखों रुपए कमा रहे है। उन्हीं में से एक है Blogging से पैसे कमाना।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप Blogging से पैसे कैसे कमा सकते है।
1. सही Niche चुने..
Blogging से पैसे कमाने से जरूरी है, सही Topic चुनना। यानी आप किस विषय को कवर करना चाहते है। उसी Topic के Blog लिखें , ताकि आपको टारगेटेड ऑडियंस मिले।
यहां कुछ पॉपुलर Niche है जिनपर काम करके अच्छा पैसा कमाया जा सकता है -
✅ Finance And Investment
✅ Technology
✅ Health & Fitness
✅ Digital Marketing
✅ Travel
✅ Education & Career
✅ Self improvement
इनमें से कोई भी एक Niche सेलेक्ट करे।
2. एक अच्छा डोमेन और होस्टिंग खरीदें
अगर आप प्रोफेशनल तरीके से पैसे कमाना चाहते है तो आपको एक डोमेन .com या .in का खरीदना पड़ेगा।
अगर आप हिंदी में Blogging करते है आपकी टारगेट ऑडियंस भारत से है तो .in का खरीदे, और अगर आप English में Blogging करते है और आपका Target USA जैसे देश है तो आपको .com का डोमेन खरीदना पड़ेगा। इसके अलावा आपको Wordpress पर Hosting भी खरीदनी पड़ेगी।
यहां कुछ कंपनियां है जो डोमेन और होस्टिंग प्रोवाइड कराती है -
1. Hostinger
2. Bluehost
3. Site Ground
4. A2 Hosting
5. Cloudways
हालांकि अगर आप Blogging सीखना चाहते है, और आपके पास डोमेन और होस्टिंग खरीदने के लिए पैसे नहीं है तो आप Wordpress के बजाय Blogger पर जा सकते है, Blogger पर आप फ्री में Blogging कर सकते है। लेकिन ऑप्शन बहुत सीमित है।
3. SEO (Search Engine Optimization) सीखें
अपने अपना ब्लॉग लिखा, उसे गूगल पर रैंक करवाने के लिए आपको SEO सीखना बहुत जरूरी है। अगर आपका ब्लॉग गूगल के सर्च में पहले नंबर पर आता है तो आपको बहुत ज्यादा ट्राफिक मिलेगा और बहुत ज्यादा कमाई होगी।
4. ब्लॉग से पैसे कमाने के 7 तरीके
1️⃣ Google AdSense (Ads से कमाई)
अपने ब्लॉग पर कमाई करने का सबसे आसान तरीका है गूगल ऐडसेंस से। आप अपने ब्लॉग पर ऐडसेंस से एड दिखाकर अच्छा खासा पैसा कमा सकते है। जब भी कोई आपके ब्लॉग को पड़ेगा तो उसको वह Ads दिखाई देगी, उससे आपको पैसे मिलेंगे।
Tip: अपने ब्लॉग पर 20- 30 Post डालने के बाद Adsense के लिए Apply करें।
2️⃣ Affiliate Marketing (अफिलिएट मार्केटिंग से कमाई)
आप किसी कंपनी के प्रोडक्ट या सर्विस अपने ब्लॉग पर प्रमोट करके पैसे बना सकते है।
जैसे - Amazon, Flipkart वगैरह
3️⃣ Sponsored Posts (स्पॉन्सरशिप से कमाई)
अगर आपका कोई ब्लॉग रैंक कर जाता है, और पॉपुलर हो जाता है तो बहुत सारी कंपनिया आपसे कॉन्टैक्ट करके आपको अपने प्रोडक्ट या सर्विस का प्रमोशन करवाएंगी, इससे भी आपको अच्छी खासी कमाई होगी।
4️⃣ Digital Products बेचकर कमाई
अगर आप Blogging में एक्सपर्ट है तो आप ऑनलाइन कोर्स, ई - बुक्स या pdf गाइड्स बेचकर पैसे कमा सकते हैं।
5️⃣ Online Consulting और Services बेचें
अगर आप किसी विषय में एक्सपर्ट है, तो आप ऑनलाइन कंसल्टिंग देकर भी पैसे कमा सकते हैं।
6️⃣ Membership और Subscription Model
आप अपने ब्लॉग पर एक प्रीमियम मेंबरशिप प्लान बना सकते है, जहा लोग आपको महीने या साल का सब्सक्रिप्शन देकर एक्सक्लूसिव कंटेंट एक्सेस कर सकते है।
जैसे कि - SEO सीखने के लिए एक्सक्लूसिव मेंबरशिप, प्राइवेट स्टॉक मार्केट टिप्स ग्रुप, एडवांस वर्डप्रेस ब्लॉगिंग कोर्स
7️⃣ Selling Ads Directly (डायरेक्ट ऐड स्पेस बेचकर कमाई)
जब आपका ब्लॉग बहुत पॉपुलर हो जाए, तो आप ऐडसेंस के बजाय, सीधे दूसरे कंपनियों को अपने एड स्पेस बेच सकते है।
ऐडसेंस से अगर आप 5000 कमाते है तो डायरेक्ट एड से आप 50000- 500000 तक भी कमा सकते है।
5. ब्लॉगिंग से पैसे कमाने में कितना समय लगेगा?
Blogging से पैसे कमाने के लिए आपको कम से कम 6 - 8 महीने लग हो जाएंगे। अगर आप रेगुलर पोस्ट डालते है और अच्छी क्वांटिटी का ब्लॉग लिखते है तो 6 से 12 महीने में आप 30 हजार से 50 हजार मंथली कमाने लगेंगे।
उसके बाद जैसे जैसे आप blogging पर समय देते जाएंगे, धीरे धीरे आपकी Earning भी बढ़ती जाएगी।
क्या आप तैयार है Blogging करने के लिए?

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें